February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक्सीडेंट ने खोली चैकिंग अभियान की पोल: 27 सवारियों से भरे ओवरलोड छोटा हाथी वाहन को प्राईवेट बस ने मारी टक्कर

हादसे में 27 लोग घायल, छह महिलाओं की हालत गंभीर
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। सवारियों से भरे ओवरलोड छोटा हाथी वाहन को हल्द्वानी पंतनगर मोड़ पर प्राईवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 27 लोग घायल हो गये जिनमें अधिकांश महिलाएं थी, छह महिलाओं की हालत गंभीर ेदेखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया गया है। घटना की सूचना पर एसएसपी मंणिकांत मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 3 दर्जन सवारियों को लेकर एक छोटा हाथी वाहन पंतनगर की ओर जा रहा था। हल्द्वानी पंतनगर मोड़ पर एक निजी बस ने छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से छोटा हाथी वाहन मौके पर पलट गया जिससे मजदूरों में चीख पुकार मच गई। इसी बीच मोके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती करवाया । जहां से 60 वषीय जया,40 वर्षीय दुर्गा,36 वर्षीय सरस्वती,23 वर्षीय रेखा मिस्त्री, सुजाता सहित छह महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के लिए रेफर किया किया गया है। जबकि घायल दीप्ती, कल्याणी, शिवानी, विषुका, पूर्णिमा, ज्योत्सना, संदीप कौर, शांति, रीना, संता, शिवपाल, काली, पूर्णिमा ढाली, कंचन, मदन लाल, गीता, नीतू मिस्त्री, पार्वती, पल्लवी, सरस्वती आदि महिलाओं का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनो को कब्जे मे ले लिया हैं। घटना की जानकरी मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी जिला चिकित्सालय पहुँचकर घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। वहीं घटना के बाद सीओ निहारिका तोमर ने भी निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली उन्होंने कहा कि दुर्घटना के मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *