February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मरचूला बस हादसे से शोक में डूबा उत्तराखंड, सादगी से आयोजित किए जाएंगे राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम

देहरादून (उद संवाददाता)। अल्मोड़ा के मरचूला में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे के बाद पूरा उत्तराखण्ड शोक में डूबा है, जिसके चलते उत्तराखंड सरकार ने अब राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम सादगी से मनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारी सरकार हर पल मृतकों के परिजन और घायलों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आगामी नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम सादगी से मनाए जाएंगे। इसके साथ ही धामी सरकार ने कई संस्कृति कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं। बता दें पूर्व में सरकार ने राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का फैसला किया था। इसके साथ ही ऐलान किया था कि सालभर राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *