February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऊधमसिंहनगर में फिर बढ़ रही है लूटकांड की घटनायें : डयूटी से लौट रहे युवक को लूटपाट करने के बाद उतार दिया मौत के घाट

पुलिस ने हत्यारोपी को लूट के सामान सहित किया गिरफ्तार
किच्छा । ऊधमसिंहनगर में लूटकांड की घटनायें एक बार फिर बढ़ रही है। किच्छा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल बदमाश युवक ने डयूटी से लौट रहे युवक को लूटपाट करने के बाद मौत के घाट उतार दिया। वहीं आज एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हत्याकांड में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करते हुए खुलाया किया है कि लूट के इरादे से आरोपी ने हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के पास सिडकुल कर्मी नीरज की हत्या किए जाने के मामले का पुलिस द्वारा आज खुलासा कर दिया गया । सिडकुल कर्मी की हत्या लूट के इरादे से की गई थी हत्यारे को पुलिस ने लूट गए सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात्रि को पुलिस का सूचना मिली कि ग्राम नारायणपुर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया तथा मृतक की पहचान करने में जुट गई। उन्हांने बताया कि इसी कड़ी में पुलिस को पता लगा कि मृतक हल्द्वानी निवासी है तथा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है । गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क साधा तथा मृतक की पहचान करवाई। मृतक के पहचान करने के बाद मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि उसका बड़ा भाई नीरज कुमार पन्त पुत्र बसन्त बल्लभ पन्त निवासी मानपुर पश्चिम, देवलचौड़ रामपुर रोड हल्द्वानी 28 अक्टूबर दोपहर घर से बजाज आँटो लिमिटेड पन्तनगर में कंपनी की बस से डयूटी करने गया था। जो कि डयूटी खत्म होने के बाद घर वापस नही पहुंचा तो हम लोगो द्वारा बाजार चौकी रुद्रपुर पर अपने भाई कीगुमशुदगी की रिपोर्ट 30 अक्टूबर पंत नगर थाने में दर्ज कराई। 31अक्टूबर को सूचना मिली की शहीद चौक से ट्रांजिट कैंप को जाने वाले रास्ते के पास एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसे मौके पर जाकर देखा तो उसके सिर व शरीर पर चोटें लगी है, मुझे पूरा यकीन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकेे भाई की हत्या कर के शव को फैंक दिया गया है। पुलिस मृतक के भाई की तारीख के आधार पर हत्यारे का सुराग लगाने पर कार्य करने लगी । कई सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज हत्यारे तक अपनी पहुंच बनाते हुए हत्या करने वाले चंदन चौधरी पुत्र मोतीलाल निवासी वार्ड नंबर 9 खेड़ा रुद्रपुर को हत्या करने एवं लूट करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नीरज से लूटा गया मोबाईल, एटीएम कार्ड भी बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपीे पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले में जेल जा चुका है तथा उस पर कई मुकदमे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *