February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धनतेरस पर कमरे में घुसकर मचाया तांडव: गैस सिलिंडर में आग लगाने से 11 लोग झुलसे

छः घायलों को हायर सेंटर किया रेफर,आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागेश्वर(उद संवाददाता)। गरुड़ तहसील के ग्राम रणकुड़ी राजस्व क्षेत्र नौगांव देर रात धनतेरस के मौके पर शराब पीकर लोगों को गाली गलौच कर रहे कुंदन नाथ पुत्र माधो नाथ द्वारा घर के कमरे में रखें गैस सिलिंडर में आग लगा देने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही तत्काल राजस्व विभाग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जहाँ घायलो को आनन फानन में 108 एम्बुलेंस एवं टैक्सी के माध्यम से सीएससी बैजनाथ लाया गया स जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ डॉ नरेन्द्र कीर्ति द्वारा बताया कि बर्न का मामला आया है जिसमें 11लोग जुलझ गए हैं जिसमें से 5 लोगों की 50प्रतिशत व 6 लोग तीस से चालीस प्रतिशत जुलझ गए हैं। जिसमें से दस लोगों का प्राथमिक उपचार कर हायर सेन्टर भेज दिया गया है। एक का इलाज यही चल रहा है।घायलों में भगवती देवी पत्नी मदन नाथ उम्र 65 वर्ष, कुंदन नाथ पुत्र मदन नाथ उम्र 33 वर्ष, मंगलगिरी पुत्र पुष्पा देवी उम्र 19 वर्ष, बीना देवी पत्नी कुंदन नाथ उम्र 25 वर्ष,जगदीश नाथ पुत्र शंकर नाथ उम्र 22 वर्ष,कलावती देवी पत्नी शंकर नाथ उम्र 55,जीवन गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 22, विनोद गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 21, चंपा देवी पुत्री नारायण गिरी उम्र 24, मुन्नी देवी पत्नी नारायण गिरी उम्र 42,मुकेश गिरी पुत्र हरीश गिरी उम्र 14 वर्ष घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप नगरकोटी भी दल बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे और उनके द्वारा घायलों को उपचार के दौरान मदद की। वही राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह मेहता द्वारा बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्या कारण रहा। सूचना के मुताबिक शराब के नशे में घर पहुंचते समय कुंदन गिरी द्वारा नारायण गिरी के पुत्र जीवन गिरी के साथ मारपीट की। इस बात पर नारायण गिरी एवं उसके परिवार द्वारा कुंदन नाथ को नशा उतरने तक अपने घर के नीचे वाले कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद अचानक कुंदन ने अंदर से कुंडा लगाकर खुद को बंद कर दिया। बंद कमरे के अंदर कुंदन नाथ द्वाराकमरे में रखे गैस का रेगुलेटर खोल दिया,थोड़ी देर बाद जब कुंदन नाथ एवं नारायण गिरी के परिजनों ने आकर दरवाजे को खोलने का प्रयास किया तो कमरे में उसके द्वारा आग लगा दी। जिसमें दोनों के परिजन झुलस गए। जिसके बाद उन्हें बचाने की कोशिश में आए अन्य लोग भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। वहीं समाज सेवी सुनील दोसाद,चंदन बोरा को घटना की खबर लगते ही देर रात अपने घर अंणा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे और घायलों की मदद कर उनके साथ बागेश्वर जिला हॉस्पिटल तक गए। और घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।वहीं जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के आधार पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस पी त्रिफाठी ने बताया कि सभी झूलसे मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज हेतु लाने के बाद छः घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा चुका है स अन्य चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि एक घायल सीएचसीबैजनाथ में इलाज चल रहा है। पटवारी क्षेत्र नौगांव के रणकुणी में हुई घटना में राजस्व पुलिस ने प्राथमिकी मिलने पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर लिया है। बुधवार की सुबह तहसीलदार निशा रानी, नायब तहसीलदार प्राची गोस्वामी व राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता रणकुणी गांव पहुंचे। वहां घटनास्थल का मौका मुआयना किया।पीड़ितों से बात की। इसी दौरान नारायण नाथ की बेटी ज्योति गोस्वामी ने मंगलवार रात्रि में अचानक शराब पीकर घरके पास गाली गलौच करने, और घर के समीप ही भाई जीवन के शिर पर चोट मारकर घायल करने, और शांति व्यवस्था की बात करने पर खुद घर के कमरे में घुसकर कमरा बंद कर कमरे में रखे गैस सिलेंडर में आग लगाकर आस पड़ोस के बीचबचाव को आए लोगों को झूलसाने, की घटना को अंजाम देने की प्राथमिकी राजस्व पुलिस को दी है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह मेहता ने ज्योति की की तहरीर पर आरोपी कुंदननाथ के खिलाफ बीएनएस की धारा 115,109,131,339, 326;छद्ध,333-352, के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया की अभी आरोपी आग से झुलसने से उपचाराधीन है, मामले की जांच शुरू कर दी है। चंद्रशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के अनुसार रणकुणी गांव में हुई घटना राजस्व पुलिस क्षेत्र का है। घटना के बाद बैजनाथ पुलिस, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ तथा बाद में जिला अस्पताल भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *