February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों के लिए लगेंगे प्रशिक्षण कैंप,हर जिले में निकलेगी मशाल रैली

देहरादून(उद संवाददाता)। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 26 अक्तूबर से राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप शुरू हो जाएगा। खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और मार्गदर्शन के लिए देश और विदेश के कोच मुहैया कराए जाएंगे। सोमवार को खेल मंत्री मती रेखा आर्य ने विधानसभा भवन, देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैया को लेकर उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया और उनके कैंप पर संघ के साथ विमर्श किया गया। संघ के अनुसार चयनित खिलाड़ियों का पहला कैंप 26 अक्टूबर से शुरू होगा और भविष्य में ऐसे कैंप और भी लगाए जाएंगे। खेल मंत्री ने कहा कि बैठक में खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट कोच मुहैया करवाने पर भी सर्वसम्मति बनी और तय किया गया कि कोच चाहे देश के भीतर के हों या विदेश से हों, उनको खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है कि अगले साल होने वाले राष्ट्रीय खेलों में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर मौजूदा के मुकाबले दोगुनी धनराशि दी जाएगी। राज्य में अभी राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को छह लाख की नकद राशि मिलती है। यदि वित्त विभाग की ओर से मंजू मिलती है तो यह राशि 12 लाख रुपये हो जाएगी। इसी तरह अन्य पदकों पर भी राशि में बढ़ोत होगी।आज की बैठक में यह भी तय किया कि राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश के सभी जनपदों में ‘टॉर्च रैली’ निकाली जाएगी और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों-लोगों को इस से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए हर स्तर पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ को सहयोग दिया जा रहा है और हम सभी के साझा प्रयास यही हैं कि बेहतन खिलाड़ी प्रदेश में तैयार किए जाएंगे। हम उत्तराखण्ड को खेलों में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और हम प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु संकल्पित हैं ।बैठक में सचिव खेल अमित सिन्हा,सचिव महिला सशक्ती करण एवं बाल विकास चन्द्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्य, उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक महेश नेगी, सीईओ चेतन गुरुंग, महासचिव डी के सिंह, कोषाध्यक्ष महेश जोशी, सदस्य प्रमोद चौध सहित विभागीय अधिका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *