February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टिहरी में गुलदार का आतंक : छात्रा का शव झाड़ियों में पड़ा मिला, एग्जाम भी स्थगित

टिहरी। टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में इन दिनों गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। गुलदार की दहशत को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही स्कूलों में होने वाले हाफ इयरली एग्जाम भी स्थगित कर दिए हैं। बता दें बीते शनिवार को गुलदार ने 13 साल की किशोरी को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। गुलदार की दहशत को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सोमवार से बुधवार तक गुलदार प्रभावित प्राथमिक विद्यालय महर गांव, प्राथमिक विद्यालय पूर्वांल गांव, प्राथमिक विद्यालय भोड़गांव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंथवाल गांव के स्कूलों में अवकाश घोषित है। जिसके आदेश भी जारी हो गए हैं। उप शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह केंतुरा के मुताबिक इन विद्यालयों में होने वाले हाफ इयरली एग्जाम भी स्थगित कर दिए गए हैं। स्कूल खुलने के बाद ही परीक्षाएं कराई जाएगी। शनिवार को गुलदार ने हिंदाव पट्टी में कोट के मेहर गांव में दुकान गई 13 साल की किशोरी साक्षी पर हमला कर दिया था। छात्रा का शव घटनास्थल से करीब 50-60 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। बता दें पिछले तीन महीने में गुलदार तीन मासूमों को निवाला बना चुका है। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *