Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आंधी से दशकों पुराना पेड़ धराशायी

हल्द्वानी। क्षेत्र में आयी आंधी तूफान से काठगोदाम के नरीमन चौराहे पर स्थित दशकों पुराना विशालकाय पेड़ मुख्य मार्ग पर धराशायी हो गया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं। जानकारी मिलने पर पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मार्ग पर गिरे पेड़ को हटावाकर यातायात सुचारू कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *