Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के किये दर्शन: दोनों धामों को दान दी पांच करोड़ की धनराशि

देहरादून (उद संवाददाता)।मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन दिये। इस दौरान उन्होंने दोनों धामों में पांच करोड़ का दान दिया। उद्योगपति मुकेश अंबानी रविवार सुबह सुबह अपने प्राइवेट विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बद्रीनाथ में बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51लाख रुपये की धनराशि का दान दिया। वहीं, इसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। दर्शन के बाद वह वापस मुंबई के लिए रवाना हुए । बता दें कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से अपार आस्था है। मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, अनंत अंबानी बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। मुकेश अंबानी के परिवार की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सालों से भोग के लिए धनराशि भी दी जाती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *