Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाखों की हैरोइन क्रिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। नशा उन्मूलन अभियान के तहत गत दिवस एएनटीएफ ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को लाखों रूपये कीमत की हैरोइन क्रिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जनपद में नशीले पदार्थों के तस्करो पर पुलिस बड़ी कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि एएनटीएफ प्रभारी राजेश पाण्डे,एसआई कौशल भाकुनी, कां. भुवन पाण्डे और सन्तोष रावत गत दिवस किच्छा रोड़ पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन पानी े पास स्कूटी सवार एक युवक पुलिस टीम कांे देखकर वापस मुड़ने लगा। संदेह होने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता विश्वजीत मंडल उर्फ राहुल मंडल पुत्र साधन मंडल निवासी वार्ड नंबर-11 संजयनगर खेड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 97.7 ग्राम हैरोइन क्रिस्टल, व एक मोबाइल फोन बरामद हुए। उसने बताया कि वह यह हैरोइन क्रिस्टल दिनेशपुर रोड कालीनगर निवासी व्यक्ति से लाकर रुद्रपुर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचता है। पुलिस ने बरामद हैरोईन क्रिस्टल की कीमत करीब 30 लाख रूपये बताई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *