February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दीपावली से पूर्व विशेष अभियान चलाकर सभी आंतरिक मार्गों को अभियान चलाकर गढ्ढा मुक्त करें: डीएम

हल्द्वानी नगर में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कार्य, गैस लाइन निर्माण, पेयजल लाइन निर्माण, सड़क चौड़ीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश
हल्द्वानी (उद संवाददाता)।हल्द्वानी नगर निगम के अंतर्गत सभी आंतरिक सड़क मार्गों को अभियान चलाकर गढ्ढामुक्त किया जाय तथा नगर के सभी सड़क मार्गों में दीपावली से पूर्व एक विशेष अभियान चलाकर सभी सड़कों और नालियों की सफाई कराई जाय। कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना ने लोनिवि,नगर निगम पेयजल निगम एचपीएसीएल,जल संस्थान, एडीबी,तथा जल निगम के अधिकारियों के साथ हल्द्वानी नगर अंतर्गत सड़क मार्गों को गढ्ढामुक्त किए जाने में विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कराए जा रहे पेयजल सीवर आदि कार्यों के कारण आ रही समस्याओं के विषय में समीक्षा की और सभी एजेंसी को समन्वय से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कार्य, गैस लाइन निर्माण, पेयजल लाइन निर्माण, सड़क चौड़ीकरण कार्य, चौराहों को विकसित करने सहित अन्य कार्यों को करने से विभिन्न स्थानों में सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ हो सड़कों में गढ्ढे हुए हैं। जिस कारण आम नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस हेतु विभागों की पूर्ण जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को बेहतर सड़कें व गढ्ढामुक्त सड़क मिले। सड़कों में जहाँ जहाँ गढ्ढे हो गए हैं उन्हें तत्काल विभाग अब दूरस्त रखें, ताकि सड़कों में यात्रा के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। डीएम ने विभागवार समीक्षा करते हुए हल्द्वानी नगर अंतर्गत नगर निगम द्वारा प्रस्तावित 200 किलोमीटर सड़क मार्ग में किए जाने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य के टेंडर की अपडेट ली और टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर किसी भी स्थिति में 5 नवंबर से कार्य प्रारंभ करने के नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे जो भी कार्य हों, उन्हें नगर निगम अपने वित्तीय श्रोतों से कराएं। बैठक में अवगत कराया कि हल्द्वानी नगर क्षेत्रान्तर्गत एचपीसीएल द्वारा 97 किलोमीटर में गैस लाइन बिछाने का कार्य कराया गया।जिसकी मरम्मत हेतु नगर निगम को धनराशि उपलब्ध कराई गई।उक्त क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों में नगर निगम ने सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए हैं। जिस संबंध में जिलाधिकारी ने इन सभी कार्यों की एक सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को दिए। उन्होंने कहा कि वह दो पहिया वाहन से जाकर सभी स्थानों का निरीक्षण करें।उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी जाकर इन स्थानों का निरीक्षण करेंगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में नगर क्षेत्रान्तर्गत एडीबी परियोजना अंतर्गत पेयजल लाइन निर्माण के कार्य के संबंध में संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि उक्त कार्य हेतु 105 किलोमीटर आंतरिक सड़क खोदी गई।बजिसकी मरम्मत, सुधारीकरण का कार्य गतिमान है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि जितनी सड़क एक दिन में खोदी जाती है दूसरे दिन उसमें पाईप लाइन बिछाकर तीसरे दिन उसे समतल कराया जाय। ताकि स्थाई निर्माण तक आम नागरिकों को समस्या नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।जिलाधिकारी ने लोनिवि के द्वारा इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आम जनता को गढ्ढामुक्त सड़क मिले यह विभाग की जिम्मेदारी है उसके अनुरूप वह कार्य करे।बैठक में जिलाधिकारी ने पेयजल निगम तथा जल संस्थान द्वारा सड़क कटिंग कर बिछाई जा रही पेयजल लाइन निर्माण के संबंध में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य करने के तत्काल बाद सड़क की मरम्मत कर उसे समतल कर पूर्व की भांति सही कराई जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि नगर की प्रत्येक सड़क सही वह गîक्का मुक्त हो इसकी जिम्मेदारी लोनिवि व नगर निगम की है। जिन सड़कों में मरम्मत व पैच वर्क आदि के कार्य होने हैं दीपावली से पूर्व करा लें। सड़क मार्ग में एक विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जाए स्वयं अधिकारी सड़कों में जाकर निरीक्षण करें। जहां-जहां सड़कों में गढ्ढे हुए हैं या सड़क क्षतिग्रस्त हुई है उसे तुरंत ठीक कर ली जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों के नवीनीकरण के प्रस्ताव भेजे जाने हैं वह शीघ्र ही भेजें। बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *