Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कुमाऊं द्वार महोत्सव में बही लोक गीतों की बहार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। कुमाऊं द्वार महोत्सव 2024 महोत्सव के चौथे दिन प्रथम चरण में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने सुंदर प्रदर्शन कर जनता का मन मोह लिया। संचालक हेमंत बिष्ट ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीना राणा व संजय कुमोला ने अपने सुप्रसिद्ध गीत जैसे कोटा का बताना चन्दना, म्यारा पहाड़ आए बलमा गीत बिजली जाम आदि गीत गाए ।साथी युवा दिलों की धड़कन इंदर आर्य ने गुलाबी सरारा , सांवरी सांवरी तेरो लहंगा मधुली हिट आदि गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। पिथौरागढ़ से आए कैलाश कुमार ने खिड़की मां भैरोली न्योला रानी कमरे की खानी आदि गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। नीरज चुफाल ने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सीमा कलम सुरूर, हिट घना हल्द्वानी गाकर अपने फैंस को खूब नचाया और स्वर मय डांस ग्रुप ज्योति भट्ट के निर्देशन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। सैफान डांस ग्रुप डीडीहाट गिरीश चुफाल की झोडा चाचरी टीम ने परंपरागत गीतों का सुंदर प्रदर्शन किया। अतिथि में प्रहलाद सिंह मीणा पुलिस कप्तान और सोहन उनियाल रहे। आज समापन दिवस में नेपाल के सुप्रसिद्ध गायक चक्र बम, चंद्रप्रकाश कुमाऊनी गायक मैं जांछु कमाल श्वेता मेहरा, डांसर लोक गायक मनोज आर्या, इत्ती टनकपुर ढाई हाथे धमेली हेमलता भट्ट और हरीश भट्ट रहेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *