Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास का दौरा किया

नई दिल्ली । मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास का दौरा किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ की तैयारियों के बारे में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी ली और कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेष रूप से भव्य आयोजन किया जाना है। जिसकी शुरूआत नई दिल्ली में उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ, दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखण्ड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों व प्रवासियों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, परियोजना प्रबंधक श्री राकेश चन्द तिवारी, श्री योगेश कुमार, सहायक अभियन्ता श्री प्रमोद कुमार कोठियाल, उत्तराखण्ड सदन के विशेष कार्याधिकारी श्री रंजन मिश्रा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *