Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीएम सविन बंसल पहुंचे मसूरी, मालरोड पर किया निरीक्षण

मसूरी। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल आज मसूरी पहुंचे। डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी का यह पहला दौरा है। यहां उन्होंने किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। साथ ही किंक्रेग से लाइब्रेरी और मैसानिक लॉज बस अड्डे तक शटल सेवा शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके बाद डीएम ने गांधी चौक, मालरोड, और अंबेडकर चौक का भी पैदल निरीक्षण किया। साथ ही यातायात व्यवस्था के लेकर जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र में अवैध कारोबारियों का सत्यापन करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसएसपी देहरादून अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *