February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में फैल रहा नकली नोटों का जालः मालदा पश्चिम बंगाल जाकर नकली नोट ले आते हैं और उत्तराखण्ड, यूपी एवं अन्य राज्यों में चलाते है

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 500 रुपये के कुल 3.07 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। मामला तब सामने आया जब 9 अक्टूबर 2024 को लालकुआं पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिवम वर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9,000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। शिवम वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने 13 अक्टूबर को पुरानी नगीना कॉलोनी के एक खंडहर में छापेमारी कर आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा, सयद मौज्जम अली और अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया। इन तीनों के पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2.67 लाख रुपये बताई जा रही है। सोमवार को एसएसपी पीएन मीणा ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि जनपद में सघन चैकिंग अभियान के दौरान लालकुआं पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवम वर्मा पुत्र महेश चन्द्र वर्मा निवासी वार्ड न01 अम्बेडकर नगर लालकुआं जिला नैनीताल उम्र 28 वर्ष को वाहन संख्या यूके 04 एबी 4892 सियाज कार के साथ नकली नोट कुल 9000/-रुपया का परिवहन व अपने कब्जे में रखकर उसका उपयोग किये जाने पर गिरफ्तार किया गया और थाना लालकुआं में अभियुक्त शिवम वर्मा उपरोक्त के विरुद्द मुखएफआईआर नं0 193/24 धारा 179/180 बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित की गयी। दौराने विवेचना अभियुक्त शिवम वर्मा द्वारा अन्य कई व्यक्तियों के नाम लेते हुये उनके इस अपराध में शामिल होने की बात कही गयी। थाना लालकुआँ में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित शिवम वर्मा पुत्र की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश के क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन तथा श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में कई टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा पुरानी नगीना कालौनी प्राथमिक विद्यालय के खण्डहर से 03 अभियुक्तों आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा, सयद मौज्जम अली, अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से क्रमशः 500 रू0 के कुल 1,00,000/ एक लाख रू0, 138 नकली नोट कुल 69000 उन्हत्तर हजार रू तथा 500 रू0 के 196 नकली नोट कुल 98000 अट्टठानवे हजार रू उपरोक्त समस्त 500 के बरामद किये गये। उक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र विशन राम निवासी विकासपुरी खैरानी लालकुआँ जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष जो लगातार लापता चल रहा था को 14 अक्टूबर को खैरानी जंगल से 11 नोट नकली 500 रुपया के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शिवम वर्मा के गिरफ्तार होने पर उसके द्वारा शेष नकली नोटो में कुछ नोट निकलाकर विनोद कुमार को दिये गये थे जो कि विनोद द्वारा अपने चचेरे भाई को दिये गये तथा अपने जीजा विजय टम्टा को कुछ नोट जलाकर शेष नोट छिपा देने हेतु कहा गया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त विजय टम्टा पुत्र स्व नारायण कुमार टम्टा निवासी पश्चिमी घोडानाला बिन्दुखत्ता लालकुआ उम्र- 39 वर्ष एवं संतोष कुमार पुत्र पुरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता उम्र 28 वर्ष की निशादेही पर जंगल से नोट का जला हुआ टुकडा व राख तथा 500 के 51 नकली नोट बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा पुत्र इबराहीम अंसारी निवासी सनईया रानी सीबी गंज जिला बरेली उ0प्र0 उम्र-22 वर्ष के कब्जे से पांच-पांच सो रुपये के 200 नकली नोट कुल- 100000 रुपये , सयद मौज्जम अली पुत्र सयद इबनै अली निवासी-सनईया रानी सीबी गंज जिला बरेली उ0प्र0 उम्र-23 वर्ष के कब्जे से पांच-पांच सो रुपये के 138 नकली नोट कुल-69000 रुपये, अली मोहम्मद पुत्र मौ राज निवासी संजय नगर हाथीखाना थाना लालकुआँ जनपद नैनीताल उम्र- 32 वर्ष, के कब्जे से पांच-पांच सो रुपये के 196 नकली नोट कुल 98000 रुपये, विनोद कुमार पुत्र विशन राम निवासी विकासपुरी खैरानी लालुक उम्र 39 वर्ष के कब्जे से पांच-पांच रुपये के 11 नकली नोट कुल- 5500, संतोष कुमार पुत्र पूरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता उम्र 28, विजय टम्टा पुत्र स्व नारायण कुमार टम्टा निवासी पश्चिमी घोडानाला बिन्दुखत्ता लालकुआ नैनीताल उम्र 39 वर्ष की निशादेही पर 25500/- रुपया ;500- 500 के नकली नोटद्ध तथा नोटो की जली राख बरामद हुई। अभी तक मामले में कुल 07 अभियुक्तों से 500 रूपये के 614 नकली नोट कुल- धनराशि 3,07,000 रूपये बरामद की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार मालदा पश्चिम बंगाल जाकर नकली नोट ले आते हैं, पूरे ग्रुप द्वारा नोट चलाकर उत्तराखण्ड, यूपी एवं अन्य राज्यों में चलाते है। अभियुक्त शिवम वर्मा द्वारा अज्ञात करन्ट एकाउन्ट खोला गया है जिसमें अन्यत्र स्थानों से भी लेन-देन किया गया है। जो सम्भवतः क्रिप्टो करेन्सी का भी मामला हो सकता है, जिसके बारे में जॉच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को 2,500 रू नकद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है। गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी, डीआर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं व0उ0नि0 हरेन्द्र सिंह नेगी, कोतवाली लालकुआं व0उ0नि0 दित्तीय दीपक सिंह विष्ट, कोतवाली लालकुआं उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता उ0नि0 गौरव जोशी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ हे0कानि त्रिलोक सिंह रौतेला, कोतवाली लालकुआं हे0कानि0 पूरन सिंह रायपा, कोतवाली लालकुआँ कानि0 गुरमेज सिंह, कोतवाली लालकुआं कानि0 चन्द्र शेखर, कोतवाली लालकुआं कानि0 कमल विष्ट, कोतवाली लालकुआं कानि0 जितेन्द्र सिंह विष्ट, कोतवाली लालकुआं कानि संजय कुमार, कोतवाली लालकुआं कानि अनिल शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *