Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रमिकों की भूख हड़ताल जारी

रुद्रपुर।प्रबंधन पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए सिडकुलस्थित माइक्रोमैक्स भगवती प्रोडक्ट लि- के श्रमिकों ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज भी जारी रखी। भूख हड़ताल पर बैठे कई श्रमिकों की हालत बिगड़ चुकी है लेकिन प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते श्रमिकों में रोश बढ़ता जारहा है। श्रमिकों का आरोप है कि पिछले करीब 9 माह से श्रमिक अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन से कई बार वार्ताएं कर चुके हैं लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है। विगत दिवस फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा सैकड़ों श्रमिकों का गेट पर प्रवेश रोक दिया गया जिसके खिलाफ श्रमिकों ने फैक्ट्री द्वार पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। उनका कहना था कि प्रबंधन ने श्रमिकों को परेशान करने के लिए ए पाली के सैकड़ों महिला पुरूष श्रमिकों को फैक्ट्री में ही रोक लिया और बी पाली के श्रमिकों को प्रवेश नहीं करने दिया। भूख हड़ताल पर बैठी कई महिला श्रमिकों की हालत भी बिगड़ गयी। लेकिन प्रबंधन ने महिला श्रमिकों को उपचार तक उपलब्ध नहीं कराया। जब तक श्रमिकों को न्याय नहीं मिलेगा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सूरज बिष्ट, नंदन सिंह, दीपक, राजकुमार, पूरन सिंह, प्रवीण, जनक, वंदना, प्रियंका आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *