Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा टनकपुर हाईवे पर कैंटर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

खटीमा। टनकपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है। हाईवे पर चकरपुर पुलिस चौकी के समीप बाइक व कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक की शिनाख्त हो गई जबकि एक युवक की शिनाख्त की जा रही है। खटीमा टनकपुर हाईवे पर चकरपुर पुलिस चौकी के पास देर रात बाइक व कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद चकरपुर चौकी इंचार्ज एसआई प्रियांशु जोशी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के मुताबिक एक मृतक की पहचान पंकज कलौनी पुत्र रमेश कलौनी उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। हादसे के वक्त युवक खटीमा की ओर से टनकपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद से कैंटर चालक फरार है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *