Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत परिवार के साथ पहुंचे कैंची धाम

नैनीताल। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत आज अपने परिवार के साथ बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अपने परिवार के साथ बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान हेलीपैड पर विधायक सरिता आर्य सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह मंदिर के लिए रवाना हो गए। प्रमोद सांवत ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। गोवा के सीएम ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मंदिर की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। प्रमोद सांवत ने बताए कि उन्हें पहली बार बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। ये बाबा का चमत्कार ही है की हर दिन हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *