Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा में घर में घुसकर युवक ने किशोरी को मारी गोली,हालत गंभीर

किच्छा (उद संवाददाता)। सिरोलीकला वार्ड 19 में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने घर में घुसकर वहां मौजूद किशोरी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायल बालिका को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। जहां से उसे हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिरोलीकला वार्ड 19 निवासी अशफाक हुसैन की 13 वर्षीय पुत्री इलमा अपनी ताई व उसके दो बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक अचानक घर के भीतर आ धमका और उसने इलमा पर तमंचे से गोली चला दी और भाग गया। गोली इलमा के हाथ में लगी । फायर की आवास सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायल बालिका को उपचार के लिए चिकित्यसालय भिजवाया। जहां से उसे हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजनों से बातचीत करने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को उस समय धर दबोचा जब वह कहीं भागने  की फिराक था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फायर में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया जो घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया था। पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *