Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़,दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मुखबिर कीे सूचना पर ट्रांजिट कैम्प के एक होटल में औचक दबिश देकर वहां देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें होटल मालिक भी शामिल है। जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से यह सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप में एक होटल मालिक अपने होटल में महिला व पुरुषों से वेश्यावृत्ति करवा रहा है। यह सूचना उच्च अधिकारीगण को देने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज साथी पुलिस कर्मियों कांस्टेबल राकेश खेतवाल, महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, प्रियंका आर्य, उप निरीक्षक महेश कांडपाल, कांस्टेबल किशोर के साथ होटल पहुची औ र उन्होंने होटल में औचक दबिश दी। होटल एनकेए में छापेमारी के दौरान एक कमरे से नदीम पुत्र अकील निवासी डडिया थाना देवरनिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश, होटल मालिक निताई सरकार पुत्र सुधीर सरकार निवासी कौशलगंज बिलास पुर रोड थाना बिलासपुर जिला रामपुर हाल निवासी होटल एनकेए सिडकल रोड ग्रीन प्लाई के सामने ट्रांजिट कैंप व दो महिलाओं को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। पुलिस पकड़े गये सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *