Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापारियों ने किया जिला प्रशासन के खिलाफ कल हल्द्वानी बंद का ऐलान

हल्द्वानी (उद संवाददाता)।व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ कल हल्द्वानी बंद की घोषणा की गई है। सँयुक्त व्यापार संघर्ष समिति द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि कल 30 सितंबर को हल्द्वानी बाजार की बंद की घोषणा की गयी। समिति के सदस्यों में हेम चंद्र बलुटिया, बलविंदर सिंह, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता ने बताया जिला प्रशासन लगातार व्यापारियों का शोषण कर रहा है। पीड़ित व्यापारियों को दबाव में लेकर दुकानें तोड़ने का प्रयास कर रहा है। आज व्यापारियों के सम्मान का प्रश्न है। व्यापारी समाज अतिक्रमण या सड़क चौड़ीकरण का विरोधी नहीं है। लेकिन जिला प्रशासन सभी व्यापारियों को बैठाकर सर्वसम्मति बनाने के बजाय दबाव में लेकर अलग अलग व्यापारियों से वार्ता कर दबाव की राजनीति पर उतारू है। जबकि पीड़ित व्यापारी 9 मीटर तक सड़क चौड़ीकरण करने और जिनकी दुकाने उसके बाद भी नहीं बच रही है उनके लिए तोड़ने से पूर्व अन्यत्र विस्तापित करने की मांग करता आ रहा है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसके विरोध में हल्द्वानी बाजार बंद की घोषणा की है। जिसको विभिन्न संगठनों के द्वारा अपना समर्थन दिया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *