Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में बस की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। रामपुर रोड पर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के पास रोडवेज बस और मोटर साइकिल के मध्य हुई भिड़ंत में मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गत रात्रि रामपुर रोड़ में सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। रूद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रही यूपी रोडवेज की बस की सामने आती मोटरसाइकिल से आमने- सामने भीषण भिडंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पीली कोठी निवासी 40 वर्षीय मनोज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 37 वर्षीय तेज सिंह थापा पुत्र बहादुर थापा निवासी मुखानी का इलाज चल रहा है जिनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और मृतकों के बारे में जानकारी लेकर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतक मनोज के परिजनो में शव देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *