Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पौड़ी गढ़वाल में घुरड़ के खुर, खाल और मांस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार,दो आरोपी फरार

पौड़ी । पौड़ी गढ़वाल जिले में वन विभाग की टीम ने एक घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से घुरड़ के खुर, खाल और पांच किलो मांस बरामद हुआ। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। पौड़ी गढ़वाल के गडोली क्षेत्र में वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम को एक में छापेमारी के दौरान घुरड़ जो कि हिमालय हिरण की ही एक प्रजाति है इस जंगली जीव के खुर, खाल और फ्रिज से रखा 5 किलो मांस बरामद किया है। मौके पर ही वन विभाग की टीम ने वन्य जीव के शिकार पर दो अभियुक्त साजिद खान और नेपाल मूलवासी तुला बहादुर को अपनी कस्टडी में लिया हैं। जबकि दो अभियुक्त विजय दनोशी और प्रमोद भंडारी मौके से फरार हो गए। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीम को घुरड़ के शिकार की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। अब बरामद मांस के सैंपल को वन्यजीव परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं दोनों अभियुक्तों को वन विभाग ने न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि वन्यजीव तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *