Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता में बार कर्मचारी से मारपीट के वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। नानकमत्ता में बार के कर्मचारी के साथ दबंगों द्वारा की गयी मारपीट का वीडियो जारी होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर तीन नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। बता दें नानकमत्ता क्षेत्र के एक बार में बीते दिनों दबंगों ने मामूली बात पर बार के कर्मचारी को बुरी तरह पीट दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों को चिन्हित कर लिया है। मामले में नामजदों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *