Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग के फाइनल मैच में उधम सिंह नगर इंडियन बनी चैंपियन

मुख्यमंत्री धामी ने प्रिमियर लीग में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों और विभिन्न जिलों की टीम को दी  शुभकामनाएं
देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड प्रीमीयर लीग के आखिरी दिन पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला नैनीताल एसजी पाइपर्स और ऊधमसिंह नगर इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नैनीताल को हराकर उधम सिंह नगर इंडियन चैंपियन बनी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रिमियर लीग में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों और विभिन्न जिलों की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को एक नया अवसर मिला है। सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित हो रहे उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग के फाइनल मैच में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग में विजय प्राप्त करने वाली यू.एस.एन इंडियन टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रिमियर लीग में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों और विभिन्न जिलों की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को एक नया अवसर मिला है। सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को हर प्रकार से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फ्नई खेल नीति लागू की है। इस नीति के तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को फ्आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी देने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा प्रदेश के आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास, भोजन एवं किट आदि प्रदान किए जा रहे हैं। फ्मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और फ्मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के जरिए प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य की सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत खेल कोटे को पुनः लागू कर दिया गया है। प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही राज्य में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाया जा रहा है। नए खेल मैदानों का निर्माण एवं मौजूदा खेल मैदानों को राष्ट्रीय स्तर के मैदान के रूप में विकसित करने का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगामी राष्ट्रीय खेलोंफ् की मेजबानी करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की जितनी भव्य शुरुआत हुई थी उतना ही रंगारंग इसका समापन भी रहा।उत्तराखंड प्रीमियर लीग की विजेता टीम उधम सिंह नगर की यू.एस.एन इंडियंस टीम को बधाई देती हूं। लीग के दौरान हुए मैचों में कई खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और मुझे विश्वास है कि ऐसे आयोजनों से राज्य के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, राजस्थान रॉयल्स के CEO श्री जेक लश मैक्रम , राजस्थान रॉयल्स के चेयरमैन श्री रंजीत बरठाकुर , क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सचिव श्री महिम वर्मा  एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सदस्य समेत तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *