February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरीः समूह ग पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, विभागों में भरे जाएंगे 4874 रिक्त पद 

एक फरवरी 2025 से होगी शुरू होगी पुलिस आरक्षी के 2000 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा
देहरादून। राज्य के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्व में जारी विज्ञापनों एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त अधियाचनों के आधार विभिन्न पदों पर प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ कई विभागों में रिक्त समूह ग के पदों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पुलिस आरक्षी के 2000 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एक फरवरी 2025 से होगी शुरू होगी और इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जून 2025 में लिखित परीक्षा में प्रतिभाग कर सकेंगे।आयोग के सचिव एसएस रावत ने बुधवार बयान जारी किया बताया कि 17 विभिन्न विभागों की जो लिखित परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि घोषित की है उसमें 4874 रिक्त पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से उपरोक्त परीक्षाओं की अभी प्रस्तावित तिथि जारी की है। उक्त तिथियों में आगे परिवर्तन भी किया जा सकता है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि होमगार्ड विभाग में हलवदार प्रशिक्षक के 24 पदों के लिए आवेदन प्राप्त हो गए हैं। अब शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा वैयक्तिक सहायक के रिक्त 275 पदों के लिए 24 सितंबर से आनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसके अलावा अन्य विभागों में आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर जारी की जाएगी
उत्तराखंड में समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का मौका
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, इस भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 14 अक्तूबर अंतिम तिथि है। आवेदन में संशोधन के लिए 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर के बीच का समय दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है।परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देय होगा।अपर निजी सचिव व आशुलिपिक के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष और ग्रेजुएट होना जरूरी है। वैयक्तिक सहायक के लिए 18 से 42 वर्ष और इंटर पास होना जरूरी है। साथ ही टाइपिंग भी जरूरी है।
विभागों की रिक्तियों के हिसाब से शैक्षिक अर्हता के अलग मानक हैं। विज्ञापन में पदों के हिसाब से पूरी जानकारी दी गई है। सभी पदों के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण भी दिया गया है। पदों का आरक्षण विवरण भी विज्ञापन में शामिल किया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *