February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसपी ने पत्नी से मारपीट करने पर पुलिस कर्मी को किया निलंबित

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। पत्नी से मारपीट करने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने दिनेशपुर थाने में तैनात एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर थाने में तैनात कांस्टेबल गोविंद आर्य पर पत्नी ने मारपीट करने का आरोप लगाया था। शिकायत एसएसपी मणिकांत मिश्रा को मिलने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से सिपाही गोविंद आर्य को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिये। एसएसपी ने एसएसपी ने अधिकारियों / कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि पद पर रहते हुए किसी अधिकारी / कर्मचारी के खिलाफ किसी पीड़ित, फरियादी, वादी और महिला के साथ किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *