February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में भाजपा सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी : महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भेजी चूड़ियां !

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था एवं बढ़ते महिला अपराधाों के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ चूड़ियां दिखाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने चूड़ियां इकट्टा कर मुख्यमंत्री को भेजी। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और राज्य में महिलाओं के शोषण और अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों के होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार को चूड़ियां दिखाकर प्रदर्शन किया। हल्द्वानी में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने भाजपा से बेटियां बचाओ का नारा लगाते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार द्वारा अपराधियों को बचाने का षडयंत्र करने का आरोप भी लगाया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और राज्य मंत्री ललित जोशी ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। क्योंकि आज सरेआम बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधी भाजपा से जुड़े हुए हैं, चाहे वो इनका मंडल अध्यक्ष हो, चाहे वो इनके विधायक का भाई हो या फिर दुग्ध संघ का अध्यक्ष हो महिला उत्पीड़न से लेकर अन्य अपराधों तक सरकार से जुड़े लोग देवभूमि को बर्बाद करने में तुले हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में देवभूमि लगातार शर्मसार हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *