February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तराई के जंगलों में बढ़ रहा लकड़ी तस्करों का आतंक: तस्करों से मुठभेड़ में रेंजर समेत चार वनकर्मी घायल, फायरिंग कर हुए फरार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। ऊधमसिंह नगर जिले में अपराधियों के हौसले बंलंद होते जा रहे हैं। एक दिन पूर्व जिले के पुलिस कप्तान का तबादला होने के बाद नए एसएसपी मणिकांत मिश्रा को चार्ज संभालते ही वन तस्करों से मुठभेड़ की दुस्साहसिक वारदात का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सायं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज के जंगल में लकड़ी तस्करों और वनकर्मियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से चलीं 30 राउंड से अधिक फायर से गोलियों की तड़तड़ाहट से जंगल गूंज उठा। फायरिंग में रेंजर सहित चार वनकर्मी छर्रे लगने से घायल हो गए। तीन वनकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, पंतनगर एसएचओ मनोज रतूड़ी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तस्कर सागौन का पेड़ काटने के लिए पीपलपड़ाव रेंज के जंगल में घुस गए। वनकर्मियों की सूचना पर रेंजर रूपनारायण गौतम टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। रेंजर ने बताया कि गदरपुर एसओ और गूलरभोज चौकी प्रभारी को सूचना देने के बाद वे टीम के साथ प्लॉट संख्या 112-113 में पहुंचे थे। यहां फायर लाइन पर 12 से अधिक तस्कर बैठे थे। पहले तो तस्कर टीम को देखते ही भागने लगे फिर आगे जाकर असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में वन कर्मियों ने भी हवाई फायरिंग की गई। रेंजर के अनुसार तस्करों ने शुरू में तो हवाई फायरिंग की लेकिन बाद में वह निशाना बनाकर गोली चलाने लगे। रेंजर के पेट में छर्रे लगे हैं जबकि वन दरोगा हीरा सिंह, वन आरक्षी शुभम शर्मा और कमल सिंह भी घायल हैं। मौके से तस्करों की बाइक, दो आरी और सागौन का आधा काटा पेड़ बरामद हुआ है। इधर फायरिंग की सूचना मिलने से वन विभाग हरकत में आ गया और आनन-फानन रेंजर और वनकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी सहित डीएफओ यूसी तिवारी के साथ ही विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि तस्करों के पास पोनिया बंदूक और तमंचे थे। वे वनकर्मियों को जान से मारने की नीयत से फायर कर रहे थे। टीम की ओर से 12 से अधिक हवाई फायर किए गए, जबकि तस्करों ने कम से कम 20 राउंड से अधिक फायरिंग की है। फायरिंग करने वाले थापा नगला गांव के हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तस्करों की फायरिंग में घायल रेंजर सहित तीन कर्मियों का हाल पूछने के साथ ही घटना के संबंध में जानकारी की गई है। एक आरोपी का नाम प्रकाश में आया है और उसकी गिरफ्रतारी के लिए टीम दबिश दे रही है। इसके साथ ही पुलिस टीम को कांबिंग के लिए भेजा गया है। डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि तस्करों को चिर्ििंत करने की कार्रवाई की जा रही है और उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जाएगी। वहीं तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी और उधम सिंह नगर के नए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देश के बाद वन विभाग की एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी व अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने वन कर्मियों और पुलिस कर्मियों के साथ की थापा नगला गांव मे कड़ा छापेमारी अभियान शुरू कर दबिश दी जा रही है। तराई के जंगलों में वन तस्करों का आतंक बढ़ गया है। आये दिन वन कर्मियों पर हमले की घटनायें होने से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं । तराई केंद्रीय वन प्रभाग गदरपुर की पीपल पड़ाव रेंज मे वन तस्करों और वनकर्मियों में मुठभेड़ में रेंजर समेत चार वनकर्मी घायल हुए है। वनकर्मियों को कई दिनों से लकड़ी काटने की सूचना मिल रही थी। लकड़ी काटने की सूचना पर रेंजर आरएन गौतम टीम के साथ जंगल गए थे। इस दौरान तस्करों और टीम में मुठभेड़ हो गई। एक रेंजर सहित तीन वन कर्मी हुये थे गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं गत दिवस हुई मुठभेड़ के बाद तस्करों को पकड़ने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस और उधम सिंह नगर के वन विभाग ने देर रात छापेमारी अभियान चलाया। जिले के नए एसएसपीमणि कांत मिश्र और तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी का वन तस्करो के प्रति कड़ा रुख अतियार करते हुए कहा कि तस्करों के दुस्साहस को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुठभेड़ में घायल हुए कर्मचारियों का उपचार किया जा रहा है साथ ही गदरपुर के पीपलपड़ाव रेंज में हमलावरों की धड़पकड़ के लिए वनएवं पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। वही अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह व सीओ बाजपुर, केलाखेड़ा थाना अध्यक्ष ललित मोहन रावल,थानाध्यक्ष दिनेशपुर नंदन सिंह रावत, गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर चौहान मय पुलिस बल व उधम सिंह नगर जिले की वन विभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी वन दरोगा गणेश दत्त सती, सुरेश चंद्र पाण्डेय, आनंद बल्लभ पंत, भूपेंद्र शाह, राहुल कनवाल सहित कई वन कर्मियों ने चलाया कड़ा छापेमारी अभियान चलाया लेकिन वन तस्कर घर छोड़कर फरार हो गये है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *