February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राष्ट्रपति ने चमोली जिले की शिक्षिका कुसुमलता को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चमोली जिले की शिक्षिका कुसुमलता गडिया को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया गया। कुसुमलता ने कहा, शिक्षक के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाना बड़े सम्मान की बात है। समारोह में देश भर के 82 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के साथ ही उनका चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 के लिए हुआ है। शैलेश मटियानी पुरस्कार उनकी ओर से बेटी ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *