February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरीश रावत से मुझे बचाओ !! बीजेपी नेताओं ने गाय पर लगाया विवादित पोस्टर, वीडियो वायरल

गौ माता बीजेपी वालों को पुकारकर हरीश रावत से खुद को बचाने की गुहार लगा रही…
देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत इन दिनों अपने बयानों से सुर्खियों में छाये हुए है। वहीं दूसरी तरफ हरदा के चुटीले और पहाड़ी अंदाज में किये जा रहे सियासी हमलों को लेकर भाजपा नेताओं में बौखलाहट भी साफ दिखने लगी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को उज्याड़ू बैल और पापी बैल बताने पर अब पूर्व सीएम हरदा के खिलाफ भाजपा के कुछ लोगों ने नया हथकंडा अपनाते हुए गौ माता का सहारा लिया है। सोशल मीडिया पर लक्सर में बीजेपी दिग्गजों का चर्चित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें ख़ुद राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद समेत लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेश रस्तोगी के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल आदि शामिल नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में एक गाय पर पोस्टर लगाकर संबोधित कर रहे हैं कि हरीश रावत से मुझे बचाओ। बीजेपी नेताओं के मुताबिक गाय बीजेपी वालों को पुकारकर हरीश रावत से खुद को बचाने की गुहार लगा रही है। इसके साथ ही कह रही है कि मुझे नहीं बचाया गया तो अन्यथा हरीश रावत मेरा संहार कर देगा। इसके साथ ही सुना जा सकता है कि बीजेपी नेता कह रहे हैं कि गौ माता कह रही है कि मुझे हरीश रावत के पूरे परिवार से बचाओ। वहीं कांग्रेस ने गाय की पीठ पर पोस्टर बांधकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता के मद चूर भाजपा नेताओं पर देवभूमि और गौमाता की मर्यादाओं को तार तार करने का आरोप लगाया है। लोकतंत्र में राजनितक विरोध करने के कई अलग तरीके भी हो सकते थे। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर तरह तरह की विवादित टिप्पणी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *