February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस टीमों ने बैंक ,ज्वैलरी शॉप ,एटीएम ,पेट्रोल पम्प में चलाया चेकिंग अभियान

रूद्रपुर। एसएसपी उधमसिंहनगर के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान कई पुलिस टीमों ने बैंक ज्वैलरी शॉप एटीएम पेट्रोल पम्प व संदिग्ध वाहनों को किया गया चेक। डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त थाना प्रभारियों को विशेष चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों ज्वैलरी शॉप एटीएम एवं पेट्रोल पम्पों व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गयी। बैंक कर्मचारी मैनेजर आदि को अवगत कराया गया कि संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *