February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में स्नेचरों का आतंक : महिला के गले से चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

हल्द्वानी। प्रदेश में बीते कुछ समय से लगातार अपराध की घटनाओं नें इजाफा देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं।  हल्द्वानी में बदमाशों के हौंसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। हल्द्वानी से इस बार चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। बता दें कि कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर एक महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। महिला रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाश वहां और महिला के गले से चेन छीन ली। जिसके बाद वो फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला के परिजनों ने पुलिस को पत्र लिखा है और बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *