February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधवा महिला ने लगाये सनसनीखेज आरोपः पति के निधन के बाद गई थी नौकरी मांगने, होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म

लालकुंआ के भाजपा नेता मुकेश बोरा पर विधवा से दुष्कर्म का केस दर्ज
हल्द्वानी/लालकुंआ;उद संवाददाताद्ध। लालकुआं के भाजपा नेता व नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर एक विधवा महिला का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। महिला ने संघ के अध्यक्ष के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी थी। जिसके बाद रविवार को भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकेश बोरा के ड्राइवर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि भाजपा नेता पर शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि महिला हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास अपनी आपबीती सुनाने के बाद महिला अधिवक्ता के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली में महिला एसआई ने पीड़ित महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला के कलमबद्ध बयान दर्ज किए थे। मुकेश बोरा को यूसीडीएफ प्रशासक पद से हटा दिया गया है। इसका आदेश भी जारी हो गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ते यौन शोषण के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष के द्वारा एक नाबालिग के साथ रेप की घटना सामने आई थी। इसके बाद मंडल अध्यक्ष को जेल जाना पड़ा था, वहीं एक और ताजा मामला सामने आ रहा है। नैनीताल जिले के दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला ने नौकरी का झांसा तथा डरा धमका कर रेप करने का आरोप लगाया है। इसके बाद नैनीताल पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि नैनीताल की लालकुआं विधान सभा के रहने वाले मुकेश बोरा जो कि दुग्ध संघ के अध्यक्ष है, उन पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। मुकेश बोरा पर ये आरोप दुग्ध संघ में काम करने वाली एक विधवा महिला ने लगाए हैं। पीड़ित महिला ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश लालकुआं पुलिस को दे दिए। जिसके बाद आरोपी बीजेपी नेता पर रेप और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता निवासी एक विधवा महिला ने प्रदेश की धामी सरकार के वरिष्ठ भाजपा नेता पर नौकरी परमानेंट दिलाने का झांसा देकर उसे दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाया है। वहीं रविार को पीड़िता महिला ने मीडिया के सामने अपनी व्यथा सुनाई और सरकार से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार भाजपा नेता मुकेश बोरा ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया और डराया धमकाया और कहा कि अगर अपनी आवाज खोलेगी तो जान से मरवा दुंगा इसलिए तुझे चुप रहना होगा। महिला ने बताया कि उसके साथ कई बार रेप किया गया। उसके बाद मुकेश बोरा ने एक अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाया था। इस मामले में नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मुकेश बोरा नाम के व्यक्ति के खिलाफ एक महिला ने रिपोर्ट दी है। हमने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस जांच में जैसे तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
होटल में बुलाया: नियमित नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए
लालकुआं। लालकुआं के एक वरिष्ठ भाजपा नेता पर महिला कर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने तहरीर देते हुए कहा कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पति का निधन हो गया था। वर्ष 2021 में रोजगार की तलाश में आरोपित नेता के पास गई। आरोपित ने उसे आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी पर रखवा दिया। कुछ समय बाद आरोपित नेता ने उसे आफिस में बुलाकर कहा कि वह नियमित नौकरी दिलवाने की सोच रहा है। इसके लिए उसका फोन नंबर ले लिया। 10 नवंबर 2021 आरोपित ने उसे नौकरी में नियमित करने के लिए वार्ता को काठगोदाम नरीमन चौराहा के पास स्थित एक होटल में बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो होटल में सिर्फ आरोपित ही था, आरोपित ने नियमित नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। यह बात किसी को बताने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। नौकरी जाने व लोक लाज के कारण वह चुप रही। इसके बाद भी आरोपित नेता ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर गलत जगह छूआ और धमकी दी कि उसके पास होटल में उसकी होटल वाली अश्लील फोटो और वीडियो हैं। वीडियो वायरल करने के नाम पर आरोपित ने 26 दिसंबर 2021 समेत कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी जब आरोपित ने शारीरिक संबंध बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर आरोपित ने अपने चालक के माध्यम से उसे जान से मारने की धमकी दिलवाई। उसने चालक की ओर से दी गई धमकी की वाट्सएप चैट भी पुलिस को सौपी है। कोतवाल डीएस फर्त्याल के अनुसार पीड़िता ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *