February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: चमोली में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश,कई दुकानों में की तोड़फोड़

चमोली । चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने को लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि अश्लील हरकत करने वाला आरोपी दूसरे समुदाय का है। वह नाई का काम करता है। जिसके चलते आक्रोशित लोगों और व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाला। साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, मामले को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है। एसपी सर्वेश पंवार मौके पर पहुंचे हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। प्रदेश में यौन उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है जबकि मनचले युवक छेड़छाड़ कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। वही नया मामला चमोली जनपद में एक दूसरे समुदाय के युवक पर अश्लील हरकत करने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। चमोली पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्रवासियों से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *