February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर : उत्तराखंड में तीन महीने के लिए फिर बढ़ाया प्रशासकों का कार्यकाल

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बीते कई महीनों से निकाय चुनावों को लेकर कसरत चल रही है लेकिन अब भी इसको लेकर संशय बना हुआ है। जिस से लग रहा है कि निकाय चुनाव होने में अभी और देरी हो सकती है। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर संशय अब भी बना हुआ है। कुछ समय पहले जब सरकार निकाय चुनाव कराने के लिए कोई तारीख तय नहीं कर पाई थी तो मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में निकाय चुनाव जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद माना जा रहा था कि जल्द ही निकाय चुनाव हो सकते हैं। लेकिन एक बार फिर प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।प्रशासकों का कार्यकाल अगले 3 महीने या बोर्ड के गठन होने तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि एक दिसबंर 2023 को नगर निकायों के बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो गया था। जिसके बाद जिलाधिकारियों को प्रशासक के तौर पर नियुक्त कर दिया गया था। बतौर प्रशासक जिलाधिकारियों का छह महीने का कार्यकाल भी 31 मई 2024 को पूरा हो गया था। जिसके बाद सरकार के सामने संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में एक बार फिर प्रशासकों का कार्यकाल फिर से तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *