February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कमरे में एक नोट छोड़कर लापता हो गया छात्र : दीदी के बैग से 2500 रुपये लिए हैं और भाई का हेडफोन ले जा रहा हूं !!

हल्द्वानी। युवाओं में तनाव और आये दिन प्रदेश में सुसाईड करने की घटनायें बढ़ती जा रही है। वहीं अब हल्द्वानी से एक छात्र के संदिग्ध हालत में कमरे से लापता होने की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हल्द्वानी के दुर्गा कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा खुशाल सिंह बिष्ट सोमवार रात कमरे से निकला और लापता हो गया। छात्र हल्द्वानी में बहन और भाई के साथ रहता था। छात्र एक नोट लिखकर छोड़कर गया है। मूलरूप से ओखलकांडा निवासी खुशाल सिंह बिष्ट एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। बहन रेनू सिंह बिष्ट ने बताया कि वह और उनका भाई सूरज सिंह बिष्ट सोमवार रात नुमाइश घूमने गए थे। छोटा भाई खुशाल कमरे पर अकेला था। जब लौटे तो खुशाल कमरे में नहीं था। कमरे में उसका लिखा एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसका यहां मन नहीं लग रहा है। दीदी के बैग से 2500 रुपये लिए हैं और भाई का हेडफोन ले जा रहा हूं। मुझे ढूंढने की कोशिश न की जाए। बताया जा रहा है कि युवक व्हाट्सएप चला रहा है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *