February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल पर दो युवकों ने लगाया विधायक हॉस्टल में बुलाकर मारपीट करने का आरोप

देहरादून(उद संवाददाता)। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल पर दो युवकों ने विधायक हॉस्टल में बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही युवकों ने भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल पर उनका मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। जबकि विधायक ने बिना सूचना दिए वीडियो बनाने और अभद्रता का करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने इस मामले में अपनी तहरीर दी। दो युवकों ने पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल पर मारपीट का आरोप लगाया है। मोरी के बेगल गांव निवासी कुलदीप और अतुल ने विधायक पर आरोप लगाया है कि पुरोला विधायक दुर्गेश लाल उन्हें जबरदस्ती इंद्रेश अस्पताल से गाड़ी में बैठा कर विधायक हॉस्टल में लाए। जहां उनके साथ बातचीत करते हुए उन्होंने मारपीट की। इसके साथ ही दोनों ने विधायकों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। दोनों युवकों ने उनके क्षेत्र में जल जीवन मिशन में घोटाले को लेकर एक मामले में विधायक से शिकायत की। जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। लेकिन विधायक के कहने पर ठेकेदार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में इसकी तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *