February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भाजपा महानगर के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि अभियान भाजपा के विचारों, मूल्यों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।सीएम धामी ने कहा कि समस्त भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान की रीढ़ है और उनका समर्पण भाव सदैव पार्टी को मजबूती प्रदान करता आया है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य को आदर्श मानकर समस्त भाजपा कार्यकर्ता देश सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान के तहत संपूर्ण उत्तराखण्ड से बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ देश को विश्व गुरु बनाने के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। पुष्कर सिंह धामी ने एक सितंबर से भाजपा द्वारा चलाई जाने वाली सदस्य अभियान के लिए भी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वो घर-घर जाएं और लोगों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराए और इस सदस्यता अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *