February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फाटा गदेरे में मलबे में दबने से चार लोगों की मौत

रूद्रप्रयाग(उद संवाददाता)। भारी बारिश से रुद्रप्रयाग के फाटा में हादसा हो गया। गदेरे में आए मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई। सभी लोग नेपाल के थे, शवों को डीडीआरएफ की टीम रुद्रप्रयाग लेकर गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपेड के पास खाट गदेरे के पास चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम घटना स्थल के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य किया। वहां चार लोग मलबे में दबे दिखे जिन्हें तुरंत वहां से निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की जान जा चुकी थी। मृतक लोगों में तुल बहादुर पुत्र हरका बहादुर ग्राम सीतलपुर पोस्ट बुरवा बाजार थाना बुरवा बाजार जिला चित्तोन आंचल नारायणी, पूरन नेपाली, किशना परिहार दीपक बुरा जिला दहले आंचल करनाली नेपाल शामिल है। संयुक्त रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व जिला पुलिस के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *