Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात युवक का शव बरामद

रुद्रपुर,28 अगस्त। आज प्रातः एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार कैनाल कालोनी गेट केपास आज प्रातः एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। मृतक की उम्र करीब 35वर्ष प्रतीत होती है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुकान के बाहर शव मिला ——हल्द्वानी।एक दुकान के बाहर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे के समीप एक दुकान के बाहर आज प्रातः एक 50वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौे पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *