Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हॉलीकाप्टर से गैरसैण पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी,मानसून सत्र का कल होगा आगाज

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज शाम को भराड़ीसैंण में होगी
देहरादून/गैरसैण। 21 अगस्त से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र का आगाज होगा। इसके लिए सीएम धामी गैरसैंण पहुंच गए हैं। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज शाम को भराड़ीसैंण में होगी। बैठक में विपक्ष के हमलों की काट के लिए सत्ता पक्ष के विधायक अपनी रणनीति को धार देंगे। तीन दिन के इस अल्प अवधि के सत्र में विपक्ष ज्यादा से ज्यादा मुद्दे उठाने की रणनीति बना रहा है। वह कानून व्यवस्था, आपदा, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, भू-कानून जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है। भराड़ीसैंण में होने वाली विधानमंडल दल की बैठक में भाजपा विपक्ष के हमलों की काट की रणनीति बनाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय एवं विधायक कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत सरकार के सभी मंत्री और अधिकांश विधायक इस बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *