February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पोस्टर लांच कर हरीश रावत ने एक बार फिर किया गैरसैण में डेरा डालने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में पहली बार मानसून सीजन में सत्र हो रहा है। धामी सरकार के इस सराहनीय फैसले के बाद अब राज्य की स्थायी राजधानी के मुद्दे को लेकर धार देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक बार फिर बाहें फैलाकर गैरसैण में डेरा डालने का ऐलान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा का मानसून सत्र के आयोजन से पूर्व सोशल मीडिया पर गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने के मुद्दे पर एक पोस्टर लॉच किया है। साथ ही उन्होंने कांगेस कार्यकर्ताओं से भी आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है। पूर्व सीएम हरीश रावत की फैसबुक पोस्ट के अनुसार गैरसैंण के विधानसभा सत्र में घोषणा हुई कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाएंगे, माननीय मुख्यमंत्री जी! इस वर्ष जगह-जगह सड़कों पर बोर्ड लगे हैं, श्रीनगर जाने के नेशनल हाईवे/रास्ते पर वह बोर्ड लगे हैं “ग्रीष्मकालीन राजधानी_गैरसैंण”! गैरसैंण में भी बोर्ड लगा है, लेकिन गैरसैंण वासियों के कहीं राजधानी का चिन्ह दिखाई नहीं दे रहा है। हम सब कांग्रेस के साथियों ने तय किया है कि दिनांक -21 अगस्त, 2024 को गैरसैंण में धरना/उपवास के बाद गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी को खोजेंगे, कुछ टार्च लेकर के खोजेंगे, मोमबत्ती जलाकर के खोजेंगे और राज्य भर में, गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी खोजने की मुहिम को चलाएंगे, मैं उसके लिए एक पोस्टर लांच कर रहा हूं। आपको पसंद आए तो अपने साथियों से भी इस पोस्टर को अपने नाम के साथ रिलॉन्च करें और करवाएं।
गैरसैंण_में_कहां_है_ग्रीष्मकालीन_राजधानी ???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *