February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर रोडवेज डिपो के एजीएम 9 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में एक बार फिर से सफलता हासिल करते हुए काशीपुर रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबन्धक, अनिल कुमार सैनी 9 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि 17 अगस्त को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक, अनिल कुमार सैनी को शिकायतकर्ता से 9 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी तीन अनुबन्धित बसों के सुचारू रूप से संचालन के लिये उससे तीन हजार रूपये प्रति बस के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर नियमानुसार ट्रैप टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अनिल कुमार सैनी, सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमेरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आवास की खाना तलाशी की जा रही है व उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ.वी. मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *