February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा में युवक की हत्या,पत्नी पर शक

किच्छा। बंण्डिया गांव में एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई आरोप है कि युवक की पत्नी हत्या करके फरार हो गई है ऽून से लथपथ शव को देऽने से अंदाज लगाया जा रहा है कि हत्या दो से अधिक लोगों ने की होगी घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बडिया भट्टðा निवासी रोशन लाल का लगभग 35 वर्षीय लक्ष्मण इकलौता पु=ा था  बताया जा रहा है कि लगभग 3 माह पूर्व लक्ष्मण का शिवानी नामक एक युवती से  मंदिर में विवाह हुआ था विवाह के बाद लक्ष्मण पत्नी सहित अपने पिता के घर पर रह रहा था किंतु लगभग 15 दिन पूर्व ही उसने अपने पड़ोसी रंजीत सिंह का  मकान पर किराए पर लिया था मृतक लक्ष्मण पत्नी सहित ऊपर बने मकान पर रहता था जबकि मकान मालिक रंजीत सिंह पत्नी सहित नीचे वाले कमरे पर रहते हैं।  बता दें कि रंजीत सिंह के ऊपरी मंजिल पर सिर्फ एक ही मकान है जिस पर लक्ष्मण पत्नी सहित किराए पर रह रहा था आज दिन के लगभग 11 बजे मृतक लक्ष्मण का चचेरा बहनोई गांव के ही एक युवक के साथ लक्ष्मण के किराए के मकान पर पहुंचा उसने मकान मालिक रंजीत की पत्नी से लक्ष्मण से मिलने की बात कही जिस पर मकान मालिक रंजीत की पत्नी अनीता ने लक्ष्मण के चचेरा बहनोई व गांव का ही एक अन्य युवक लक्ष्मण से मिलने के लिए ऊपर बने कमरे पर पहुंचे तो देऽा लक्ष्मण ऽून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था यह देऽते ही सबके होश उड़ गए आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, पुलिस क्षेत्रधिकारी हिमांशु शाह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद पाया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। जिससे उसकी मौत हुई है।  परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि लक्ष्मण की पत्नी को आज प्रातः से ही किसी ने नहीं देऽा। आरोप है कि लक्ष्मण की पत्नी शिवानी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लक्ष्मण की  हत्या कर दी है। पत्नी शिवानी के बारे में जानकारी मिली है कि शिवानी मूल रूप से गोरऽपुर की है। वह इंदिरा नगर सिरौली में नटवर नामक एक युवक के साथ रहती थी शिवानी ने नटवर को अपना पिता बता रऽा है। जांच में पाया गया कि मुख्य द्वार के समीप बैंच पर गमले रखे हुए थे लेकिन घटना के बाद वह गमले वहां से हटे हुए थे जिससे अंदाज लगाया जा रहा है कि हमलावर उसी रास्ते से फरार हुए होंगे। दीवारों पर खून के छींटे भी पाये गये हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में  नजर आयी मृतक की पत्नी

किच्छा,28 अगस्त। बंडिया क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद पुलिस की शक की सुई फरार हुई उसकी पत्नी की ओर घूम गयी है और पुलिस इस दिशा को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या की घटना के बाद जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि गतरात्रि लगभग डेढ़ बजे के आसपास मृतक की पत्नी अकेली सड़क पर जा रही थी जो कैमरे में कैद हो गयी। इसको लेकर हत्या का संदेह मृतक की पत्नी पर और बढ़ गया है। एसएसपी डा- सदानंद दाते ने सीओ किच्छा को निर्देश दिये कि मृतक युवक की पत्नी की फोन काल डिटेल खंगाली जाये और देखा जाये कि वह किन लोगों के सम्पर्क में सबसे अधिक रही है। उन्होंने कहा कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *