Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर पुलिस लाईन में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज पर्व

रूद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस लाईन में हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया । हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा भट्ट और विशिष्ट अतिथि डा0 नंदिता मंजुनाथ ने शिरकत कर सभी को हरियाली तीज महोत्सव क शुभकामनायें दी। इस दौरान हरियाली तीज कार्यक्रम में श्रीमती ऋतुजा घोडके, सुश्री नीहारिका तोमर सहायक पुलिस अधीक्षक, श्रीमती रीतु कत्याल, श्रीमती अनुषा बड़ोला, सीओ काशीपुर व जनपद के सभी महिला कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारम्परिक नृत्य कर हरियाली तीज का पर्व उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु डा0 नंदिता मंजुनाथ द्वारा पुरुस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। तीज कार्यक्रम में ममता जोशी ने प्रथम स्थान व बबीता कार्की ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुनीता चन्याल ने प्रथम श्रीमती जानकी राणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *