February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौचर से चिनूक हेलिकॉप्टर नहीं भर पाया उड़ान : एयरलिफ्ट के लिए चार हेलिकॉप्टर लगाए गए

देहरादून। भारतीय सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर से केदारनाथ से 50 यात्रियों को चारधाम हेलिपैड लाया गया। यहां से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। खराब मौसम के कारण दो दिनों में एमआई-17 सिर्फ तीन शटल ही कर पाया है। जबकि गौचर हवाई पट्टðी पर चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया है। दोनों हेलिकॉप्टर के साथ सेना का 20 सदस्यीय दल तैनात है। विंग कमांडर शैलेश सिंह के नेतृत्व में आपदा में रुके यात्रियों के रेस्क्यू के लिए भारतीय सेना के दो हेलिकॉप्टर यहां पहुंचे हैं। शनिवार को सुबह से शाम 4.30 बजे तक केदारनाथ क्षेत्र में घना कोहरा छाने के कारण एमआई-17 उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद कुछ देर के लिए मौसम जैसे ही उड़ान लायक हुआ, भारतीय सेना अपने अभियान के लिए तैयार हो गई। एमआई-17 ने चारधाम हेलिपैड गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए दो शटल की हैं और 50 यात्रियों का रेस्क्यू किया। विंग कमांडर शैलेश सिंह ने बताया कि खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। बावजूद, आखिरी व्यत्तिफ को सकुशल वापस लाने तक उनका अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को मौसम ठीक रहा तो सुबह से ही रेस्क्यू शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही गौचर हवाई पट्टðी से चिनूक हेलिकॉप्टर भी केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन 50 लोगों को केदारनाथ से लाया गया है, उसमें महिलाएं व बुजुर्ग यात्री शमिल हैं, जिसमें कुछ को स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं। इन यात्रियों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सकीय उपचार के बाद उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया जा रहा है। एयरलिफ्रट के लिए चार हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। हालांकि मौसम खराब होने के कारण एक ही हेलिकॉप्टर उड़ान भर पर पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *