Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में वनाग्नि को लेकर सांसद अजय भट्ट ने की विशेष पैकेज की मांग

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने लोकसभा सदन में उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही वनाअग्नि को लेकर सवाल उठाते हुए राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग की । श्री भट्ट ने लोकसभा सदन में शून्य काल में प्रश्न करते हुए केंद्र सरकार से मांग की विगत फायर सीजन में उत्तराखंड में वनअग्नि ने विकराल रूप लिया, कई वन कर्मचारी की जान भी गई। उन्होंने हेलीकॉप्टर द्वारा आग बुझाने के प्रयासों का केंद्र सरकार का धन्यवाद किया साथ ही मांग की की उत्तराखंड में वनाग्नि से निपटने के लिए अत्याधुनिक यंत्रों को खरीदने और कर्मचारियों तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *