Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ज्वैलर्स शॉप में लाखों की चोरी का खुलासा: सोने चांदी के जेवरात व लाखों की नगदी सहित तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। विगत रात्रि ट्रांजिट कैम्प की जनपथ रोड़ पर स्थित ज्वैलर्स शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी के सोने चांदी के जेवरात व लाखों की नगदी सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ज्वैलस शॉप की दुकान में नकबजनी करने वाले 3 शातिर चोरों को 24 घन्टे से भी कम समय में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को प्रांजल रस्तोगी पुत्र राजेश रस्तोगी निवासी जनपद रोड फुलसुंगी अल्मोड़ा पहाड़ी सुनार थाना ट्रांजिट कैम्प ने रपट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में उसकी दुकान के चौनल गेट का ताला तोड़कर दुकान के अन्दर से करीब 15 किग्रा. चांदी के जेवरात व 500 ग्राम सोने के जेवरात व नगद करीब 5 लाख रुपये चोरी कर लिये गये है। एसएसपी ने बताया मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई जिसने थाना अन्तर्गत करीब 200 सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। जिसकी बदौलत पुलिस ने आज घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गंगापुर लकड़ी के टाल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता मोहित पाल पुत्र छत्रपाल निवासी स्वास्तिक इन्कलेव ब्लू वर्ल्ड नेशनल स्कूल वाली गली जनपद रोड फुलसुंगा, ट्रांजिट कैम्प, आकाश कुमार पुत्र रामजी गोड निवासी ग्राम भगवानपुर तिवारी थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया उप्र हाल निवासी ग्राम फुलसुंगा, ट्रांजिट कैम्प तथा सूरज कश्यप पुत्र राम बहादुर कश्यप निवासी पुरैनिया तला थाना मिलक जिला रामपुर हाल रुद्राक्ष कालौनी जनपद रोड फुलसुगा,ं ट्रांजिट कैम्प बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से पीली धातु कुल वजन 5.710 किग्रा ,सफेद धातू के आभूषण मय डिब्बों के कुल वजन 14.932 किग्रा, चोरी की धनराशि कुल 1,40,100 रूपये बरामद किये गये। पुलिस टीम में भारत सिह निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प, उनि अरविन्द बहुगुणा, उनि गणेश पाण्डेय, उनि जगत शाही, उनि विकास रावत, उनि नेहा ध्यानी, अउनि नम्रता रावत, हे कानि राजीव शाही, हे कानि चन्द्रशेखर जोशी, कानि. विपेन्द्र सिह, भूपेन्द्र जीना, कमल जोशी, जगमोहन गौड, पंकज सजवाण, ललित तिवारी, राकेश खेतवाल, पंकज बिनवाल एस.ओ.जी. व चालक धीरेन्द्र कुमार शामिल थे। खुलासे के दौरान एएसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके एवं सीओ निहारिका तोमर भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *