February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रबुद्ध वर्ग के साथ बजट पर की चर्चा

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हमेशा जनता से किये हर वायदे को पूरा कर अपना वचन निभाया है। साथ ही साथ उत्तराखण्ड की जनता ने भी श्री मोदी से राज्य की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर विजयी बनाने का जो वायदा किया था उसे पूरा कर अपना वचन निभाया। इसके लिए वह देवभूमि वासियों का आभार व्यक्त करते हैं यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने आज यहां भाजपा द्वारा आयोजित बजट 2024-25पर प्रबुद्ध वर्ग के साथ विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के देश के सभी राज्यों का विकास किया है। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनायें धरातल पर उतारकर इसका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिकता कानून, नकल विरोधी कानून, महिला आरक्षण, धर्मांतरण व लैंड जिहाद के खिलाफ कानून, देश में सड़कों व रेलों का जाल, करोड़ों युवाओं को रोजगार सहित तमाम ऐसी उपलब्धियों से भाजपा सरकार से जुड़ी हुई हैं। श्री गौतम ने कहा कि देश के किसानों ं की हर समस्या का समाधान करने के लिए केन्द्र सरकार सदैव तत्पर रही है। आर्थिक विकास के लिए लघु व बड़े उद्योगों को प्रोत्साहित किया गया।गौतम ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में समाज के सभी वर्गों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। इससे देश के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कराये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड राज्य विकास की बुलंदियों को छूने को बेताब हैं। गोष्ठी को जिलाध्यक्ष कमल जिदल, कार्यक्रम संयोजक विधायक शिव अरोरा, अध्यक्षता कर रहे अशोक बंसल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला सहित अनेक वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान गुरविन्दर सिंह चंडोक, प्रदीप बिष्ट, गौतम कथूरिया, विकास शर्मा, शेलेन्द्र मोहन सिंघल, ऊषा चौधरी, राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, उत्तम दत्ता, राजपाल सिंह, खतीब अहमद, रामपाल सिंह, पीसी शर्मा, खडग सिंह कार्की, मुकेश राजौरिया, कमल जोशी, राजकुमार चौहान, विवेक सक्सेना, रंजीत सिंह गिल, राजेश कुमार, उपेन्द्र चौधरी, सुरेश कोली, तरूण दत्ता, मयंक कक्कड़, बबलू सागर, रामप्रकाश गुप्ता, सत्यप्रकाश चौहान, चन्द्रमोहन लखेड़ा, दिनेश तिवारी, गुलाब सिरोही, विराट आर्य, रेनू शर्मा, रचित सिंह, पंकज मदान, राजेश कामरा सहित भारी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *