February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा पहाड़ी सुनार ज्वैलरी शॉप से लाखों के सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने गत रात्रि गंगापुर मार्ग पर जनपथ रोड़ में स्थित एक ज्वैलरी शॉप के पीछे का शटर खोलकर दुकान से लाखों रूपये कीे कीमत के सोने चांदी के जेवरात के साथ ही लाखों की नगदी चोरी कर ली। प्रातः घटना की जानकारी मिलने पर ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार मूल रूप सेे सोमेश्वर निवासी राजेश रस्तोगी पुत्र सियाराम की जनपथ रोड़ पर अल्मोड़ा पहाड़ी सुनार नाम से ज्वैलरी शॉप है। जहां वह अपने पुत्र प्रांजल के साथ कारोबार करते हैं। बताया जाता है कि राजेश अपने दोस्त के साथ खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिये गये हुये है। उनके पीछे पुत्र प्रांजल दुकान में सीसीटीवी लगाने सहित अन्य विद्युत कार्य करवा रहा है। गत सायं दुकान का कर्मचारी अभिषेक काम करवाने के बाद दुकान की चाबी प्रांजल को दे गया। प्रातः प्रांजल उठकर दुकान पर आया तो उसने देखा कि दुकान का शटर खोलकर भीतर देखा तो आभूषण का बाक्स ख्ुाला हुआ था। साथ ही दुकान के पीछे का शटर खुला हुआ था। प्रांजल का कहना है कि दुकान के पीछे का शटर बंद कर तालों की चाबी समीप ही छिपा कर रख दी जाती है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाबी निकालकर दुकान का शटर खोल लिया और दुकान से सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा लीं प्रांजल का कहना है कि अज्ञात चोरों ने दुकान से 40 से 50 लाख रूपये की कीमत के सोने के जेवरात, 8 से 10 लाख रूपये कीमत के चांदी के जेवरात तथा 5 लाख रूपये की नगदी चोरी कर ली है। उसने संदेह व्यक्त करते हुये बताया कि यह कार्य उस व्यक्ति द्वारा किया गया है जिसको यह मालूम है कि दुकान के पीछे के शटर की चॉबी पास में ही छिपा कर रखी जाती है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भारत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही दुकान स्वमी प्रांजल रस्तोगी से आवश्यक जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *